जिले में 6 और प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति

जशपुरनगर । परिवहन मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में अधिकाधिक प्रदूषण जांच पीयूसी केन्द्र स्थापित किए जाएंगे परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ के द्वारा जशपुर जिले में कुल 10 प्रदूषण जांच केन्द्र खोले जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में जिले में वाहनों के प्रदूषण जांच के लिए 04 केन्द्र स्थापित हैं।
आमजनों की सुविधा के लिए जिले के ऑयल रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोल पम्प, वाहन विक्रेताओं, परिवहन सुविधा केन्द्रों एवं इच्छुक व्यक्तियों को प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
परिवहन मुख्यालय के निर्देशानुसार पेट्रोल पम्पों पर स्थापित होने वाले केन्द्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक आवेदक आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु कार्यालय, जिला परिवहन अधिकारी, जशपुर से कार्यालयीन दिवस एवं समय में संपर्क कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *