सरगुजा में उपसरपंच के पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

सरगुजा में उपसरपंच के पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

सरगुजा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला उपसरपंच के पति पर 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता गांव की रहने वाली है और कक्षा 7वीं की छात्रा है। आरोप है कि वह उपसरपंच के घर घरेलू काम करने जाती थी। छात्रा ने शिकायत में बताया कि 20 जुलाई की शाम वह घर में खाना बना रही थी, तभी आरोपी उसे कमरे में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद उसे किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
परिजनों का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए रिश्तेदारों को पैसों का लालच भी दिया गया। बुधवार शाम बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को अंबिकापुर के चोपड़ापारा क्षेत्र से हिरासत में लिया है। सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए कानून के तहत पीड़िता की पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकती। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *