भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड पंजीयन अभियान शुरू

भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड पंजीयन अभियान शुरू

राजनांदगांव। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” में छत्तीसगढ़ की रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रायपुर स्थित कैट प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के 26 जिलों के अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया और अधिकतम संख्या में बिजनेस डेलीगेट पंजीयन कराने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने की। उन्होंने कहा कि भारत व्यापार महोत्सव व्यापारियों, उद्योगपतियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक अवसरों का बड़ा मंच है। महोत्सव में विभिन्न देशों के राजदूत, वैश्विक खरीदार, निवेशक, आयातक-निर्यातक तथा प्रमुख उद्योग संगठन शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को विश्वस्तरीय बिजनेस नेटवर्किंग, B2B मीटिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल कॉमर्स, नई तकनीकों, ई-कॉमर्स, स्टार्टअप एवं निर्यात से जुड़े अवसरों की जानकारी मिलेगी। जिला अध्यक्ष राजू डागा और संजय तेजवानी ने बताया कि प्रदेशभर में विशेष संपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाकर व्यापारियों, उद्योगपतियों, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स को महोत्सव से जोड़ा जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ के उत्पादों और उद्यमों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सके। कार्यक्रम में भावेश अग्रवाल, संजय लड्ढा, लक्ष्मण लोहिया सागर चितलांगिया, अशोक पांडे आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *