रैपिडो बाइक राइडर 56 हजार कैश, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज के साथ महिला का बैग लेकर फरार

रैपिडो बाइक राइडर 56 हजार कैश, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज के साथ महिला का बैग लेकर फरार

रायपुर। जरुरी काम के लिए बोरियाखुर्द की रहने वाली महिला ने रैपिडो बाइक राइडर से दोस्ती की और उसने उसे कॉल कर बोरियाखुर्द से फाफाडीह स्थित एयू बैंक जाने के लिए बुलाया और उसे अपना बैग रखने के लिए दे दिया। डागा पेट्रोल पंप के पास महिला को उतारने के बाद वह हैंडबैग वापस नहीं किया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। बैग में 56 हजार रुपए कैश, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। टिकरापारा पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद रेपिडो बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द की रहने वाली महिला निजी काम से आने-जाने के लिए अक्सर रैपिडो बाइक सेवा का इस्तेमाल करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान रैपिडो राइडर भीमगज उर्फ विक्की से हो गई थी। 22 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे महिला ने विक्की को फोन कर बोरियाखुर्द से फाफाडीह स्थित एयू बैंक जाने के लिए बुलाया। बारिश होने के कारण महिला ने अपना हैंडबैग सुरक्षित रखने के लिए रैपिडो चालक के पि_ू बैग में रखवा दिया। करीब दोपहर 1:30 बजे चालक ने महिला को फाफाडीह स्थित एयू बैंक के सामने डागा पेट्रोल पंप के पास उतार दिया। इसके बाद उसने हैंडबैग वापस नहीं किया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। महिला ने आवाज लगाई और उसका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी नहीं रुका। उसने बताया कि बैग में मोटोरोला मोटो जी45 5जी मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक और 56 हजार रुपए नकद रखे थे। बैग में रखे सामान की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है। घटना के बाद महिला ने अपने पिता और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी और टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी रैपिडो चालक की तलाश में जुट गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *