रायपुर। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अमानाका फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों पहुंचाया अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एक महिला चला रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार ने फ्लाईओवर पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Posted inChhattisgarh News
