रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण हेतु जिला प्रशासन निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत नायकबांधा, जनपद पंचायत अभनपुर की तत्कालीन पंचायत सचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी तारक को निलंबित कर दिया है। शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम पंचायत नायकबांधा में 15वें वित्त आयोग से कराए गए सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण के 04 कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत श्रीमती विजयलक्ष्मी तारक को त्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत अभनपुर रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Posted inChhattisgarh News
