भारी वर्षा और भूस्खलन के चलते अरनपुर -जगरगुंडा मार्ग आवागमन के लिए हुआ प्रतिबंधित

दंतेवाड़ा । जिला कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार बड़े बचेली अनुभाग अंतर्गत अरनपुर-जगरगुंडा ,घाटी मार्ग क्षेत्र में भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। स्थिति को देखते हुए तहसीलदार बचेली, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, द्वारा उक्त स्थल का मौके पर मुआयना कर जाँच किया गया। 
प्राप्त सूत्रों के अनुसार उक्त स्थल में 28 जुलाई 2026 रात्रि को लैंडस्लाइड हुआ था। तथा 6 घंटे के प्रयास उपरांत वर्तमान में मार्ग को मरम्मत भी किया गया है। परन्तु मौका जाँच में पुनः यह पाया गया कि उक्त स्थल में पानी के साथ साथ मिट्टी का रिसाव अभी भी हो रहा हैं जिसके कारण कभी भी पुनः लैंडस्लाइड होने की संभावना है,। उक्त स्थल के अलावा घाटी के अन्य स्थलों पर भी पेड़ गिरने, लैंडस्लाइड होने की संभावना के साथ-साथ पानी के बहाव के कारण मार्ग के किनारा क्रस्ट पूरी तरह खोखला, क्षतिग्रस्त हो चुकी है,। एसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आगामी 48 घंटे एवं वर्षा अवधि तक अरनपुर- जगरगुंडा मार्ग को आवागमन हेतु प्रतिबंधित किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *