जिले में मच्छर रोधी कीटनाशक छिड़काव प्रशिक्षण, दो चरणों में कराया जाएगा छिड़काव

जिले में मच्छर रोधी कीटनाशक छिड़काव प्रशिक्षण, दो चरणों में कराया जाएगा छिड़काव

दंतेवाड़ा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके मार्गदर्शन में जिले में मच्छर रोटी कीटनाशक छिड़काव के आवश्यक तैयारी हेतु समस्त विकास खंड में छिड़काव दल का गठन कर आवश्यक प्रशिक्षण संपन्न कर दिया गया है। 
जिले में मलेरिया के बचाव एवं रोकथाम के लिए दो चरणों में छिड़काव का कार्य संपन्न कराया जाएगा जिसमें प्रथम चरण 1 अगस्त से 15 अक्टूबर एवं द्वितीय चरण 16 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत जिले में गठित कुल 14 छिड़काव दल के द्वारा घर-घर जाकर मच्छर रोधी कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा जिले के समस्त आश्रम छात्रावास, पोटाकेबिन एवं अर्धसैनिक बलों के कैंप में भी छिड़काव का कार्य किया जाएगा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *