लाभांडी, बीएसयूपी तेलीबांधा और देवार डेरा क्षेत्र के करीब 350 मकानों मे सुबह 4:30 बजे पहुंची पुलिस

लाभांडी, बीएसयूपी तेलीबांधा और देवार डेरा क्षेत्र के करीब 350 मकानों मे सुबह 4:30 बजे पहुंची पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार की सुबह 4:30 बजे लाभांडी, बीएसयूपी तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) और देवार डेरा क्षेत्र के करीब 350 मकानों में पुलिस ने सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 8 संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया, जिनमें मारपीट के मामले में पिछले 8 महीने से फरार चल रहा एक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) रमाकांत साहू के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में थाना तेलीबांधा और पुलिस लाइन के 80 से अधिक अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। जांच के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे किरायेदारों और बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों की भी जानकारी जुटाई गई। संदिग्ध पाए गए सभी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों को समाधान मोबाइल ऐप की जानकारी भी दी और किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की। साथ ही नागरिकों से कहा गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल-112 पर दें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *