भिलाई में चेन स्नेचिंग की नाकाम कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई में चेन स्नेचिंग की नाकाम कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई । भिलाई नगर थाना क्षेत्र के प्रियर्शनी परिसर में शुक्रवार की सुबह एक महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई। घर के सामने टहल रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया और गले से करीब तीन तोले की सोने की चेन झपटकर भागने का प्रयास किया। हालांकि छीना-झपटी के दौरान चेन टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह तथा क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से सुनसान स्थानों पर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *