नक्सल मोर्चे पर उत्कृष्ट सेवा के लिए दंतेवाड़ा के 14 पुलिस अधिकारी सम्मानित

नक्सल मोर्चे पर उत्कृष्ट सेवा के लिए दंतेवाड़ा के 14 पुलिस अधिकारी सम्मानित

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित बस्तर में शांति और सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहे दंतेवाड़ा पुलिस के अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा प्रदत्त सम्मान से दंतेवाड़ा पुलिस के 14 अधिकारियों को नक्सल उन्मूलन अभियान, आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को यह सम्मान प्रदान किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने आज जिले के सम्मानित पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।
सम्मानित अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुंटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन, उप पुलिस अधीक्षक राहुल उइके, उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुंभकार, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, निरीक्षक मुकेश ताती, निरीक्षक संजय पोटाम, निरीक्षक संतोष हेमला, निरीक्षक चैतराम गुरुपंच, निरीक्षक रामअवतार पटेल, उप निरीक्षक हजारीलाल मौर्य, उप निरीक्षक लोचन पैकरा एवं उप निरीक्षक कोसा कुंजाम शामिल हैं। दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित जिले में पुलिस अधिकारियों के सामने चुनौती केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि दुर्गम इलाकों में अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, जनविश्वास कायम करना और नक्सल प्रभाव को खत्म करने जैसी कई जिम्मेदारियां भी थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला यह सम्मान पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष महत्व रखता है।
इस अवसर पर दंतेवाड़ा एसपी चंद्रमोहन सिंह ने सभी सम्मानित अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक अधिकारी की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी पुलिस टीम की कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा पुलिस आगे भी आमजन की सुरक्षा, शांति और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नक्सल उन्मूलन एवं जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेगी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *