कोरिया । कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। आबकारी नियंत्रण कक्ष की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चरचा थाना क्षेत्र के शिवपुर पटेलपारा में कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र रजवाड़े को 8 लीटर महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जिले में संचालित मदिरा दुकानों में ऑनलाइन कैश एवं स्टॉक स्कैनिंग के माध्यम से बिक्री की जा रही है। शराब की कीमत, उपलब्धता एवं असली होलोग्राम की जानकारी ‘मनपसंद’ ऐप से प्राप्त की जा सकती है। अधिक दर पर बिक्री अथवा अन्य शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 14405 एवं व्हाट्सऐप नंबर 9424102102 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Posted inChhattisgarh News
