ग्रामीणों ने पल्लीभाटा में कोटवार पर शासकीय भूमि में हेरफेर के आरोप का साैंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने पल्लीभाटा में कोटवार पर शासकीय भूमि में हेरफेर के आरोप का साैंपा ज्ञापन

जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत तुरपुरा के आश्रित ग्राम पल्लीभाटा में ग्राम कोटवार पर शासकीय भूमि में हेरफेर एवंशासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के गंभीर आरोप को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर एसडीएम गगन शर्मा को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया कि ग्राम कोटवार पिलाराम कोर्राम (पिता सुकुलदास कोर्राम) द्वारा शासकीय भूमि से जुड़े मामलों में अनियमितताएं की गई हैं तथा अपने शासकीय दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच कर दोष सिद्ध होने की स्थिति में उन्हें पद से हटाने और नए कोटवार की नियुक्ति करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने से गांव में शासकीय भूमि से जुड़े कथित हेरफेर की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।
एसडीएम गगन शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *