सर्पदंश का शिकार युवक ने जिंदा सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल

सर्पदंश का शिकार युवक ने जिंदा सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल

 कांकेर। जिले के पखांजूर इलाके के एक युवक सर्पदंश का शिकार हाेने के बाद युवक ने उसी जिंदा सांप को अपने गले में डाल लिया और करीब 14 किलोमीटर तक बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक चला रहा है और उसके गले में सांप लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पखांजूर क्षेत्र में सांप पकड़नें के दौरान युवक को सांप ने काट लिया था। सांप के काटने के बाद युवक ने उसे पकड़ लिया और गले में डाल लिया। बताया जा रहा है कि उसका मकसद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों को सांप की पहचान कराने का था, ताकि डॉक्टरों को इलाज में मदद मिल सके। हालांकि, सांप की पहचान के लिए उठाया गया यह कदम बेहद जोखिम भरा था। जिंदा सांप को शरीर के इतने करीब रखना किसी भी स्थिति में खतरनाक हो सकता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि सांप के काटने पर उसे पकड़ने या अस्पताल साथ ले जाने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल या चिकित्सा केंद्र ले जाना सबसे जरूरी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *