राजनांदगांव। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव परिसर एवं शौचालय की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर एवं बाहर संपूर्ण बगीचों का माह सितम्बर 2026 से अगस्त 2027 तक की अवधि तक संधारण के लिए 27 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक निविदादाता जिला कार्यालय नाजिर शाखा राजनांदगांव से निर्धारित प्रपत्र का आवेदन पत्र एवं निविदा की शर्तों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आमंत्रित निविदा को 27 अगस्त 2026 को शाम 4.30 बजे उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी।
Posted inChhattisgarh News
