GPS ने खोली ट्रक चोर की राह, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

GPS ने खोली ट्रक चोर की राह, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। टाटीबंध क्षेत्र से करीब 50 लाख रुपए कीमत के 16 चक्का ट्रक की चोरी के मामले में आमानाका पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने GPS लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रक की लगातार निगरानी करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।
पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त को प्रार्थी ने सूचना दी कि वह ट्रक क्रमांक CG-21-J-9580 लेकर टाटीबंध क्षेत्र में रुका था। इसी दौरान शौचालय जाने के लिए वह ट्रक को खड़ा कर कुछ देर के लिए दूर गया। वापस लौटने पर ट्रक मौके से गायब मिला। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई।
सूचना मिलते ही थाना आमानाका में अपराध दर्ज कर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने ट्रक में लगे GPS की लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर संभावित मार्गों पर तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने GPS से मिल रही लोकेशन के आधार पर चोरी किए गए ट्रक का लगातार पीछा किया। संभावित रास्तों पर निगरानी और समन्वित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज दो घंटे में ट्रक को बरामद कर लिया। मामले में संलिप्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम रायपुर रॉबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में की गई।
पुलिस ने चोरी गए वाहन की त्वरित बरामदगी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विवेचना जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *