चाकू से वार कर हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चाकू से वार कर हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के बड़ेबेड़मा में शराब पी रहे दो ग्रामीणों ने पुराने लेन-देन को लेकर हुए विवाद के चलते अपने ही साथी के गले पर चाकू से वार कर जोगा मंडावी की हत्या का प्रयास किया। किसी तरह ग्रामीण अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। प्रार्थी की पत्नी ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पाण्डु सोरी और भूमा मंडावी को गिरफ्तार कर लिया है।
कुआकोंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुआकोंडा क्षेत्र के ग्राम बड़ेबेड़मा में रहने वाले जोगा मंडावी के गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की जानकारी उसकी पत्नी प्रार्थिया बुधरी मंडावी ने पुलिस को देते हुए बताया कि पीडि़त जोगा मंडावी अपने परिचित पाण्डु सोरी और भूमा मंडावी के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान पुराने लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बचे हुए पैसे की मांग करते हुए जोगा मंडावी के साथ मारपीट की और उसे पकड़कर घर में रखे चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। घायल जोगा मंडावी किसी तरह आरोपियों के कब्जे से छूटकर वहां से भाग निकला। अगले दिन उसकी पत्नी ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *