छत्तीसगढ़ में 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई कलेक्टर बदले

छत्तीसगढ़ में 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई कलेक्टर बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायतों के सीईओ और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
इस फेरबदल में सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं भुवनेश यादव को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रशासनिक फेरबदल में जिलों के कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। रणबीर शर्मा को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है, जबकि कुंदन कुमार को कांकेर और अमृत विकास तोपनो को मुंगेली कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह जयश्री जैन को सक्ती कलेक्टर बनाया गया है। तुलिका प्रजापति को कबीरधाम कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं गरियाबंद के वर्तमान कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ किया गया है।
आदेश के अनुसार नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
भोसकर विलास संदिपान को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद इफ्फत आरा इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है, जबकि हिना अनिमेष नेताम को अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग बनाया गया है। वहीं सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ पर्यटन मंडल के असंवर्गीय पद को वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।
आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग में पदस्थ करते हुए संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा रोमा श्रीवास्तव को सीईओ, जिला पंचायत सरगुजा और बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, बिलासपुर बनाया गया है।
इस फेरबदल में वरिष्ठ स्तर पर विभागीय जिम्मेदारियों के पुनर्विन्यास के साथ मैदानी प्रशासन में भी व्यापक बदलाव किया गया है। कलेक्टरों और जिला स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना के बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक कामकाज की दिशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
वहीं विवेक आचार्य की सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *