भटगांव थाना के अंतर्गत भटगांव सहित पूरे क्षेत्र मे बढ़ रहा है अवैध शराब का धंधा

भटगांव थाना के अंतर्गत भटगांव सहित पूरे क्षेत्र मे बढ़ रहा है अवैध शराब का धंधा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जिले के पुलिस थाना भटगांव  के अंतर्गत नगर के गली मोहल्ले, वार्डो मे अवैध शराब का खुले आम बिक्री हो रहा है जिससे आये दिन आम नागरिक परेशान है यहाँ तक शाम होते ही महिलाओ का निकलना मुश्किल हो गया है। 
आपको बता दें कि जब से थाना प्रभारी भटगांव मे पदस्थ हुए है तब से असामाजिक तत्वों के लोगों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। शाम होते ही गली मोहल्ले, चौक चौराहो एवं सेठ तालाब घाट,अडबंधा तालाब घाट, बड़े तालाब घाट, शासकीय कन्या स्कूल मैदान, सेजेस स्कूल मैदान, बंदारी पुल मेन रोड, सिंघिचूवा पठार, नया बस स्टैंड मे खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन गाली गलौज करते देखें जा रहे है अधिकांश ढाबा मे गुप्त रूप से एवं खुलेआम शराब का बिक्री कर सेवन किया जा रहा है जहाँ पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने मे असफल हो रहे है। यहाँ तक लोगों का कहना है कि ढाबा, पान ठेला, होटल, लाज एवं वार्डो मे खुलेआम शराब का अवैध बिक्री भी किया जा रहा है जिससे बच्चे, महिलाएं एवं आसपास के लोग काफ़ी परेशान है यहाँ तक गली मोहल्ले मे गांजा की पुड़िया बनाकर बेचा जाता है और 24 घंटे खरीदने वालो की लाइन लगी रहती है।
शिकायत करने पर पुलिस के पहले अवैध शराब व गांजा बेचने वालो को हो जाता है और कार्यवाही भी शून्य हो जाता है।
वहीँ कई लोगों ने आरोप लगाया कि बेचने वाले को पुलिस द्वारा संरक्षण भी दिया जा रहा है जिससे अवैध शराब बिक्री का धंधा एवं अन्य गतिविधि बेखौफ़ चल रहा है। 
कुछ दिन पहले ही अवैध शराब के बिक्री करने की शिकायत से एक परिवार को ही खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे उनके घर मे ही घुसकर परिवार के सदस्यों एवं महिलाओ को गाली गलौज करते हुए मारपीट किया गया।
पुलिस को मौखिक सुचना देने के बौजूद कार्यवाही नहीं किया जाता यहाँ तक इस मामले मे पुलिस अधीक्षक को भी सुचना दी गई तत्पश्चात 1-2 दिन कार्यवाही हुआ उसके बाद फिर कारवाही शून्य।
यदि इस प्रकार भटगांव क्षेत्र का रहा तो बहुत जल्द क्षेत्र असामिजिक गतिविधियों का डेरा बन जायेगा।
वहीँ लोगों ने जनप्रतिनिधि को भी ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है जिससे खुले आम शराब बिक्री से गली मोहल्ले, घर परिवार मे आये दिन लड़ाई झगड़ा होते रहता है वहीँ अब लोगों का कहना है कि जब तक भटगांव थाना मे दबंग ऑफिसर की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक इस समस्या का हल नहीं हो पायेगा।
भटगांव के कई मोहल्लो मे शराब व गांजा की बिक्री, जमगहन मे भी शराब व गांजा की बिक्री, टेढ़ीभदरा, सलोनीकला डेरा,झुमरपाली , गिरसा, रोहिना इत्यादि स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री किया जा रहा है और इस प्रकार भटगांव क्षेत्र अवैध गतिविधियों की ओर बढ़ते जा रहा है।
वहीँ भटगांव एवं क्षेत्र के लोगों को नये पुलिस अधीक्षक के आने के बाद थोड़ी बहुत आस लगी थी लेकिन अभी तक न थाना प्रभारी बदल पाए न ही क्षेत्र के गैर कानूनी धंधों पर लगाम लगा पाए न ही असामिजिक गतिविधियों पर अंकुश लगा पाए।
वहीँ दोपहर शाम एवं रात्रि को बिना साइलेंसर वाले बाइक की तेज आवाज़ और स्पीड तथा बुलेट के तेज आवाज़ स्पीड एवं बाइक के फटाको की आवाज़ से महीनों से स्टूडेंट एवं आम पब्लिक परेशान है। भटगांव मे 112 पेट्रोलिंग गाड़ी वहां से जरूर गुजरती है लेकिन ऐसे लोगों पर बिना लिखित शिकायत पर कार्यवाही नहीं करेगी ऐसा 112 मे डायल करने पर बताया गया। अब कौन व्यक्ति ऐसे लोगों के खिलाफ थाना मे जाकर लिखित मे शिकायत करेगा।
जब अवैध गतिविधियों के प्रति स्वयं आम नागरिक जागरूक नहीं होती या पुलिस ईमानदारी के साथ ऐसे लोगों पर कार्यवाही नहीं करती तब तक इस प्रकार नगर सहित पुरे थाना क्षेत्र मे ऐसे ही असामाजिक गतिविधि दिन प्रतिदन बढ़ता चला जायेगा।
अब खबर प्रकाशन के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा क्या ठोस कार्यवाही की जाती है ये तो समय ही बताएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *