मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपा

मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपा

दुर्ग । राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30,000 हजार रूपये निर्धारित करने, पुराना पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोहत्तरी, योजना के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्वि, नगरीय निकाय कर्मचारियों के नवीन सेटअप तथा प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने, नवीन श्रम संहिता में श्रमिक विरोधी प्रावधानों को हटाने सहित अन्य मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपा। 
अखिल भारतीय मजदूर संघ के जारी निर्देश पर दुर्ग जिला भारतीय मजदूर संघ ने जिले के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के साथ राजेन्द्र पार्क दुर्ग के सामने एकजुट होकर केन्द्र सरकार द्वारा जारी नवीन श्रम संहिता में किये गये प्रावधान तथा प्रदेश के विभिन्न विभागों में व्याप्त समस्याओं को लेकर मंच से कार्यक्रम के प्रभारी अखिल भारतीय महामंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय, हरिशंकर चतुर्वेदी, शरद दुबे, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, शशिभूषण मोहंती, उमेश मिश्रा, शिवेद दुबे, प्रदीप पाल ने अपने विचार रखे। पश्चात रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में स्वात्तशासी कर्मचारी महासंघ, इस्पात मजदूर कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी संघ, निर्माणी मजदूरी संघ, खदान मजदूरी संघ, मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ, पोस्टल कर्मचारी संघ, राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं जिसमें महिला एवं पुरूष शामिल थे। विशेष रूप से प्लेसमेंट के कर्मचारी उपस्थित रहे। 
रैली के दौरान सभी ने केन्द्र के श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बूलंद करते हुए बीएमएस जिन्दाबाद के नारा लगाए। कलेक्टर कार्यालय के सामने पुलिस की व्यवस्था के बीच एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद रैली के समापन की घोषणा जिला भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मिथलेश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर वंश बहादुर सिंह, बी.एस.राजपूत, अशोक देवांगन, रामवृक्ष यादव, गोपाल सिंन्हा, दुर्गेश गुप्ता, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, वसुंधरा चैरे, प्रमीला देवांगन, विवेक रंगनाथ, गवेल, विशाल लकड़ा, कृष्ण कुमार, राम अवतार साहू, रोहित बंजारे, कृष्णा देशमुख, संतोष पाण्डेय, महेश वर्मा, अमित चंद्राकर, विकाशचंद त्रिपाठी, दुर्गेश गायकवाड़, सुधीर रात्रे, अंजू साहू, चंद्रपाल हरमुख, अमित दास शामिल रहे। 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *