ED को मिली विकास गर्ग की कस्टडी, महादेव-स्काईएक्सचेंज मामले में चलेग पूछताछ

ED को मिली विकास गर्ग की कस्टडी, महादेव-स्काईएक्सचेंज मामले में चलेग पूछताछ

रायपुर । महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी विकास गर्ग को बुधवार को रायपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे तीन दिन की कस्टोडियल रिमांड पर ED को सौंप दिया। अब जांच एजेंसी 21 अगस्त तक उससे पूछताछ करेगी।
जानकारी के मुताबिक ED ने विकास गर्ग को 14 जुलाई को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। विकास गर्ग EBIX Inc. के चेयरमैन बताए जाते हैं। जांच एजेंसी कथित तौर पर विभिन्न कंपनियों, विदेशी निवेश और संपत्तियों के जरिए किए गए वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद ED अब विकास गर्ग से कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि मामले में संदिग्ध लेनदेन और संबंधित कंपनियों के बीच क्या वित्तीय कनेक्शन रहे हैं।
फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद विकास 21 अगस्त तक ED की कस्टडी में रहेंगे। मामले में आगे की जांच और पूछताछ के बाद ED की ओर से सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *