वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 आईएफएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 आईएफएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 21 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदस्थापना पद पर पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक सौरभ सिंह ठाकुर (2017), जो वर्तमान में उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिनेश कुमार पटेल (2018), वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी बनाए गए हैं।
इसी क्रम में गणेश यू.आर. (2019), उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर से वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल बिलासपुर के पद पर पदस्थ किए गए हैं। उन्हें संचालक, अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अभिनव कुमार (2021), वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला पद पर पदस्थ किए गए हैं। वहीं एस. नवीन कुमार (2022), संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर पद पर भेजे गए हैं।
आदेश में गौतम पादीभर (2023) को उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वनमंडल, मरवाही से संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुश्री श्वेता कंबोज (2023), उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल से उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर पद पर पदस्थ की गई हैं।
इसके अलावा सुश्री स्टायलो मंडावी (2011), प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर को विभाग के 8 अगस्त 2026 के आदेश के पालन में उमेश कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर को छोड़कर शेष प्रभार से मुक्त किया जाएगा।
वहीं सुमेध संजय सुरवणे (2023), उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल, सुकमा से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर पद पर पदस्थ किए गए हैं। तन्मय कौशिक (2023), उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली बनाए गए हैं।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक द्वारा जारी किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *