कोंडागांव के 4 श्रमिकों की हुई मौत, सीएम साय ने जताया दुख, मुआवजा की घोषणा

कोंडागांव के 4 श्रमिकों की हुई मौत, सीएम साय ने जताया दुख, मुआवजा की घोषणा

कोंड़ागांव। उत्तराखंड के चमोली पीपलकोटी में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दु:खद घटना में कोंडागांव के चार श्रमिकों लखेश्वर पोयाम 24 वर्ष धनसूली, भुनेश्वर नाग 25 वर्ष मड़ानार, चेतन पोयाम धनसूली एवं देवनाथ बघेल 22 वर्ष दहिकोंगा की मौत हो गई है। इस हादसे में दो श्रमिक सुनील दीवान 20 वर्ष कोंडागांव एवं पेनसिंह 33 वर्ष कोंडागांव घायल भी हुए हैं। दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर आज शुक्रवार को कोंडागांव लाया गया, जहां परिजनों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तराखंड के चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृत श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख और हादसे में घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीएम विष्णुदेव साय ने हादसे में गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पीडि़त परिवारों के साथ राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता की साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने हादसे में घायल दोनों श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
उल्लेखनिय है कि उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टेल रेस टनल में पानी और मलबा भरने से हादसा हुआ. 444 मेगावाट की इस जलविद्युत परियोजना का निर्माण कर रही है. भारी बारिश और भूस्खलन के बीच सुरंग में अचानक पानी और मलबा भरने से वहां काम कर रहे श्रमिक इसकी चपेट में आ गए, जिसमें अब तक 10 मजदूरों की मौत हुई है। इन मजदूरों में से 4 कोंडागांव जिले के हैं,वहीं दो घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *