कांकेर। जिले के थाना बांदे अंर्तगत तोड़हुर गांव में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों चिरंजीत मंडल और कमल मंडल निवासी पीव्ही-100 जयराम नगरको गिरफ्तार किया है। बांदे थाना पुलिस ने 26 अगस्त को तोड़हुर गांव में कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 3.750 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने बांदे थाने में अपराध क्रमांक 68/2026 दर्ज कर एनडभ्पीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत कार्रवाई कर कार्यवाही उपरांत दोनों आरोपियों को रिमांड पर रवाना किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से पानावार से तोड़हुर की ओर गांजा लेकर जा रहे हैं। इसके बाद बांदे थाना पुलिस, बीएसएफ की जी ब्रांच और 94वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने तोड़हुर स्थित प्राथमिक शाला के सामने घेराबंदी की। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल से पहुंचे दोनों संदिग्धों को टीम ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ। कमल मंडल (37) के कब्जे से 2.230 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 1 लाख 11 हजार 500 रुपए है। उसके पास से 310 रुपए नकद और बिना नंबर प्लेट की होंडा लिवो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। वहीं, चिरंजीत मंडल (37) के पास से 1.520 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 76 हजार रुपए बताई गई है। उसके पास से 500 रुपए नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। इस तरह दोनों आरोपियों से कुल 3.750 किलो गांजा, 810 रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया गया।

Posted inChhattisgarh News
