कोंड़ागांव। जिले की सिटी कोतवाली पुलिस को बुधवार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बनियागांव सरगीपारा में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 05 जुआरियओं विनोदी पिता स्व. सुखदास वास्तुकला, कृष्णा मण्डावी पिता फूलसिंह मण्डावी, लोकेश्वर नेताम पिता बुदरूराम नेताम, राजेश मण्डावी पिता स्व. सोमारू राम मण्डावी, एवं गुपेन्द्र सोढ़ी पिता रामनाथ सोढ़ी को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा जुआरियओं के कब्जे से ताश के 52 पत्ते, एक पुराना कपड़ा, 05 नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा नगदी रकम बरामद की गई। जप्त नगदी में जुआ फड़ से 1,600 तथा आरोपियों के पास से 390, इस प्रकार कुल 1,990 नगद बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त 05 मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पकड़े गये जुआरियओं के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत थाना कोण्डागांव में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Posted inChhattisgarh News
