अंबिकापुर। केरल के युवक-युवती 29 अगस्त को रायपुर से मैनपाट घूमने आए थे। इस दौरान किराए की बाइक से वे मैनपाट घूम रहे थे। शाम करीब 5 बजे रोपाखार स्थित घुनघुट्टा नदी पुलिया पार करने के दौरान बाइक समेत दोनों बह गए थे। दोनों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन युवक पानी की तेज धार में डूबकर आंखों से ओझल हो गया था, जबकि युवती तैरकर बाहर निकलने की कोशिश में लगी थी। इसी दौरान स्थानीय एक युवक करीब 1 किमी तक रस्सी लेकर दौड़ता रहा और अंतत: उसने युवती को बचा लिया। अंधेरा हो जाने की वजह से युवक का पता नहीं चल सका था। रविवार की सुबह एसडीआएफ व पुलिस की टीम को युवक का शव घटनास्थल से करीब 3 किमी दूर नदी में मिला।
केरल निवासी यदुकृष्णा 25 वर्ष व गौरी नंदन 22 वर्ष रायपुर में रहते थे। यदुकृष्णा यहां नौकरी करता था, जबकि युवती पढ़ाई कर रही थी। 29 अगस्त को दोनों दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से अंबिकापुर पहुंचे थे। इसके बाद अंबिकापुर से किराए की बाइक लेकर दोनों मैनपाट घूमने पहुंचे थे। शाम को दोनों कमलेश्वरपुर से टाइगर प्वाइंट की ओ जा रहे थे।
कार हादसे में बाक्साइट श्रमिक संघ के महामंत्री की मौत, बेटा बोला- कुछ देर पहले ही मुझे परोसा था खाना
इस दौरान घुनघुट्टा नदी पुलिया के ऊपर से करीब ढाई फीट ऊपर पानी बह रहा था। युवक ने जैसे ही बाइक से पुलिया पार करने की कोशिश की तेज धार की वजह से बाइक समेत दोनों नदी में बहने लगे। युवक-युवती ने खुद को बचाने शोर मचाया तो स्थानीय लोग वहां दौडक़र पहुंचे। तब तक दोनों नदी की तेज धार में बहकर कुछ दूर तक चले गए।

Posted inChhattisgarh News
