2 सितंबर से छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगेगा ब्रेक, कई जिलों में कम होगी बारिश

2 सितंबर से छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगेगा ब्रेक, कई जिलों में कम होगी बारिश

रायपुर। बीती रात घड़ी चौक व कलेक्टोरेट के आसपास 131.8 मिमी पानी बरस गया। जबकि लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में 66.4 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में अब तक 917.1 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य है। रायपुर जिले में 991.4 मिमी पानी गिर चुका है। यह सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा है। अगस्त के 31 दिनों में 356.6 मिमी पानी गिरा है। यह पिछले 10 साल में तीसरी बार सर्वाधिक बारिश है। 2 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
अगस्त में तीन से चार झड़ी लग चुकी
राजधानी समेत प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधियां कम या ज्यादा है। रविवार की शाम साढ़े 5 से सोमवार की सुबह साढ़े 8 बजे तक शहर के मध्य स्थल में सबसे ज्यादा बारिश हुई। शाम से लेकर सुबह तक हुई तेज व मध्यम बारिश से रायपुर जिले में वर्षा का कोटा पूरा हो गया है। इस बार अगस्त में कई बार हुई झड़ी से वॉटर रिचार्ज में भी काफी मदद मिली है। मौसम विज्ञानियों के धीमी गति से होने वाली बारिश का पानी धरती के भीतर जाता है। इससे बाेरवेल का जलस्तर बढ़ता है। बाकी सालों की तुलना में इस बार तीन से चार झड़ी लग चुकी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसूनी सीजन में झड़ी लगना अच्छा संकेत है। सितंबर में बारिश का ट्रेंड बदलते रहता है। कई साल सितंबर में अच्छी बारिश होती है, लेकिन कई बार कम पानी गिरता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *