गिरौदपुरी धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल

गिरौदपुरी धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल

बलौदाबाजार। गिरौधपुरी धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महिला और बच्चे समेत 27 लोग घायल हो गए, जिन्हें कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं दो महिलाओं को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-130 बी पर हुआ जहां माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो बेमेतरा जिले के मुरकुटा नांदघाट गांव से गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। गुरुवार सुबह सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों की मदद से कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वही दो महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में परिवार के ही सदस्य देवचरण जांगड़े ने बताया कि वह सभी ग्राम मुरकुटा नांदघाट जिला बेमेतरा से गिरौदपुरी धाम बाबाजी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी पलटी गई और घायल हो गए। इस दौरान एक व्यक्ति अमजद खान ने उनकी बड़ी मदद की और अपने वाहन से कसडोल के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां सभी लोग खतरे से बाहर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *