जिला प्रशासन की तत्परता, डीडीआरएफ टीम ने उफनती नदी में चट्टान पर फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू

जिला प्रशासन की तत्परता, डीडीआरएफ टीम ने उफनती नदी में चट्टान पर फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू

सूरजपुर । जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माढर में मछली पकड़ने के दौरान उफनती नदी के तेज बहाव में फंसे एक व्यक्ति को जिला प्रशासन की राहत एवं बचाव टीम ने तत्परता और साहस के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ममाढर निवासी अशोक सोनपाकर मछली पकड़ने के दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहते हुए एक चट्टान पर फंस गए। घटना की सूचना भैयाथान एसडीएम द्वारा जिला प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही जिला सेनानी संजय गुप्ता के निर्देश पर डीडीआरएफ की संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल पर मौके पर पहुंचकर बचाव दल ने विपरीत परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम के सदस्यों ने समन्वय और सूझबूझ के साथ चट्टान पर फंसे अशोक सोनपाकर को सुरक्षित बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
इस दौरान सफल रेस्क्यू अभियान में डीडीआरएफ संयुक्त टीम प्रभारी हवलदार बीरबल गुप्ता सहित आनंद चौबे, धनश्य नेताम, हंसलाल, देवनारायण, त्रिनेत्र सिंह, शिवनारायण सिंह, सिद्धू सिंह, रिकेश कुमार एवं विदेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए इनके समीप जाने से बचें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अमले को सूचना देने की अपील की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *