ईडी ने निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को स्पेशल कोर्ट में किया पेश

ईडी ने निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को स्पेशल कोर्ट में किया पेश

रायपुर। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय ने आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी ने मंगलवार को लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग को लेकर उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने सौम्या चौरसिया को शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को तलब किया था। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि सौम्या चौरसिया कोयला घोटाला मामले की भी प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं। इससे पहले मई माह में सुप्रीम कोर्ट की शर्तों के तहत सौम्या चौरसिया सहित छह आरोपियों को रिहा किया गया था। रिहाई के समय कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश दिए थे। शराब घोटाला मामले में अब तक पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा आबकारी विभाग के 28 अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया था, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *