सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यात्री बसों की सघन जांच

सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यात्री बसों की सघन जांच

राजनांदगांव । परिवहन विभाग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यात्री बसों के सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से यात्री बसों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव ने बताया कि दुर्ग परिवहन उडऩदस्ता दल द्वारा खैरागढ़ रोड एवं बस स्टैंड क्षेत्र में जांच प्वाइंट लगाकर यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी परिवहन, निर्धारित दर से अधिक यात्री किराया वसूली सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों एवं परिवहन नियमों के पालन की जांच की गई। इस दौरान कुल 26 यात्री वाहनों की जांच की गई तथा विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत कुल 9500 रूपए शमन शुल्क वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने के संबंध में 29 बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, 26 वाहनों के बीमा, 5 वाहनों के परमिट तथा 91 वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है तथा वाहन स्वामियों को आवश्यक दस्तावेजों का नवीनीकरण कराकर नियमानुसार वाहन संचालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव द्वारा बताया गया कि परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यात्री बसों जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। सभी बस संचालकों एवं वाहन स्वामियों को वाहनों के फिटनेस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित यात्री क्षमता एवं किराया दरों का अनिवार्य रूप से पालन करने कहा गया है। परिवहन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *