26वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता 29 अक्टूबर तक

राजनांदगांव। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस स्टेट स्कूल के व्हालीबॉल मैदान में खेले गए व्हालीबॉल प्रतियोगिता अंर्तगत 19 वर्ष बालक व बालिका एवं नवागांव मिनी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट प्रतियोगिता अंर्तगत 19 वर्ष बालक में बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा संभागों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। व्हालीबॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में 19 वर्ष बालक वर्ग के मुकाबले में रायपुर ने बस्तर को 2-0 से एवं दूसरे मैच में दुर्ग ने सरगुजा को 2-0 से पराजित किया। इसी प्रकार 19 वर्ष बालिका वर्ग के मुकाबले में रायपुर ने बस्तर को 2-0 से एवं दूसरे मैच में दुर्ग ने सरगुजा को 2-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में 19 वर्ष बालक वर्ग के मुकाबले में दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के मध्य खेला गया। जिसमें बस्तर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाया। बस्तर की तरफ से आलोक जाना 70 रन और चैतन्य ने 41 रन बनाया तथा दुर्ग के तरफ से प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्ग की टीम 134 रन ही बना पायी। इस तरह बस्तर 26 रन से मैच जीता। दुर्ग के तरफ से सारांश सिन्हा ने 65 रन बनाया। दूसरे मैच बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग के मध्य खेला गया। जिसमें सरगुजा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाया। जिसमें रिषी का योगदान 34 रन रहा। लक्ष्य का पीछा करते हुये बिलासपुर की टीम ने 9 ओवर में ही 109 रन बनाकर लक्ष्य पूरा कर लिया। बिलासपुर के तरफ से लवकेश ने शानदार 58 रन बनाया। वहीं अजय और लवकेश ने 2-2 विकेट लेकर अपने टीम को विजय बनाया।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *