निगम ने सड़क पर गंदगी-मलबा डालने वाले 4 व्यापारिक प्रतिष्ठानों से वसूले 17 हजार

निगम ने सड़क पर गंदगी-मलबा डालने वाले 4 व्यापारिक प्रतिष्ठानों से वसूले 17 हजार

जगदलपुर। निगम क्षेत्र अंर्तगत सड़कों और नालियों पर मलबा और निर्माण सामग्री डालकर आवागमन बाधित करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम ने आज रविवार को निगम की उडऩदस्ता टीम ने अलग-अलग वार्डों में निरीक्षण के दौरान चार प्रतिष्ठानों पर कुल 17 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने मौके पर ही जुर्माने की राशि भी वसूल की गई है।
नगर निगम ने मुख्य मार्ग पर निर्माण सामग्री और मलबा फैलाकर जल निकासी बाधित करने पर दूल्हा साहब कपड़ा दुकान से 05 हजार रुपए वसूले गए। इसी तरह प्रताप देव वार्ड में तस्वीर इलेक्ट्रॉनिक्स पर सड़क और नाली में मलबा डालने के मामले में 2500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। बालाजी वार्ड स्थित बंसल नर्सिंग होम पर भी सड़क और नाली में मलबा डालकर रास्ता बाधित करने के चलते 05 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *