बीजापुर से दुर्ग जा रही यात्री बस पाण्डेमुर्गा मोड़ पर पलटी, 5 घायल

बीजापुर से दुर्ग जा रही यात्री बस पाण्डेमुर्गा मोड़ पर पलटी, 5 घायल

बीजापुर। जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास मनीष ट्रेवल्स की एक यात्री बस बीजापुर से दुर्ग की ओर जा रही थी, शनिवार रात 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 31 अक्तूबर 2026 की रात करीब 10 बजे हुई। मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक सीजी-07-9655 बीजापुर से दुर्ग के लिए रवाना हुई थी। नेलसनार थाना क्षेत्रांतर्गत पाण्डेमुर्गा मोड़ पर बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कारण पांच यात्रियों को चोटें आईं। इन घायलों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घटना के तत्काल बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायल यात्रियों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *