शिक्षा मंत्री यादव के विशेष सहायक ब्रजेश वाजपेयी अब संभालेंगे एससीईआरटी में उप संचालक का पद

शिक्षा मंत्री यादव के विशेष सहायक ब्रजेश वाजपेयी अब संभालेंगे एससीईआरटी में उप संचालक का पद

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के विशेष सहायक के रूप में कार्यरत ब्रजेश कुमार वाजपेयी को उनकी निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया गया है। अब वे प्रतिनियुक्ति पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), शंकर नगर रायपुर में उप संचालक का पद सम्हालेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि उनकी नई पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस बदलाव के बाद वाजपेयी अब मंत्री के निजी स्थापना में विशेष सहायक के रूप में पहले सौंपे गए विभागीय कार्यों का निर्वहन नहीं करेंगे। उन्हें नई जिम्मेदारी के तहत एससीईआरटी में काम करना होगा।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में ब्रजेश कुमार वाजपेयी की पुरानी पदस्थापना और नई जिम्मेदारी का उल्लेख किया गया है। आदेश के अनुसार, वाजपेयी इससे पहले उप संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा में पदस्थ थे। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग तथा विधायी कार्य विभाग की निजी स्थापना में विभागीय कार्यों के संपादन के लिए विशेष सहायक के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। अब राज्य शासन ने उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त करने का निर्णय लिया है। विभाागीय आदेश जारी होने के बाद उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए नई पदस्थापना की गई है। नई व्यवस्था के तहत ब्रजेश कुमार वाजपेयी को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एससीईआरटी, शंकर नगर, रायपुर में उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। एससीईआरटी प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। यहां पाठ्यक्रम विकास, शिक्षकों के प्रशिक्षण, शैक्षणिक अनुसंधान और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने से संबंधित काम किए जाते हैं। नई पदस्थापना के बाद वाजपेयी परिषद में उप संचालक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, उनकी नियुक्ति अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक की गई है।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *