महानदी में गिरी कार, परिवार के 4 लोगों की मौत:दिवाली मनाने रायपुर से गरियाबंद लौट रहे थे; मृतकों में पति-पत्नी और 2 बच्चे

महानदी में गिरी कार, परिवार के 4 लोगों की मौत:दिवाली मनाने रायपुर से गरियाबंद लौट रहे थे; मृतकों में पति-पत्नी और 2 बच्चे

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दीपावली की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। राजिम के टीला एनीकट में कार बेकाबू होकर महानदी में गिर गई।
हादसे में कार सवार पत्रकार पति-पत्नी और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 21 साल की बेटी और 19 साल का बेटा शामिल हैं। परिवार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के पसौद गांव का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक सभी ने रायपुर में दिवाली मनाई। इसके बाद त्योहार मनाने अपने गांव लौट रहे थे। हादसा रात 11 बजे से 2 बजे के बीच हुआ है।
हादसे वाली जगह से गांव की दूरी महज 3 किलोमीटर थी। वहां पहुंचने में करीब 10 मिनट का समय लगता। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, परिवार दीपावली मनाने रायपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान देर रात राजिम के टीला एनीकट के पास कार नदी में गिर गई। हालांकि, हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद पासौद गांव में मातम पसरा हुआ है।
पति-पत्नी बच्चों के साथ रायपुर से दिवाली मनाने के बाद गांव जा रहे थे।
मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, बेटे विकास साहू (19) और बेटी पूर्वा साहू (21) के रूप में हुई है। कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था। शीतल साहू पत्रकार थे।
शीतल साहू की घरवालों से आखिरी बार रात करीब 11 बजे बात हुई थी। 2 बजे के बाद जब वे परिवार के साथ घर नहीं पहुंचा तो, परिजन खोजने निकले। इस दौरान एनीकट के 4 पिलर टुटे हुए मिले और कार नदी में मिली। पूरी घटना 11 बजे से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलने पर गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कार एनीकट से नदी में कैसे गिरी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *