कांकेर जिले के 154 पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई

कांकेर । जिला प्रशासन कांकेर द्वारा जिले में हड़तालरत 154 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए भू-अभिलेख अधीक्षक  नारायण ध्रुव ने बताया कि कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार हड़तालरत पटवारियों को तत्काल अपने कर्तव्य पर उपस्थित होकर शासकीय कार्याे का संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये थे, लेकिन इसके बावजूद उनके द्वारा निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया और न ही संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत किए गए, जिसके कारण प्रचलित सेवा नियमों के अनुसार जिले के 154 पटवारियों के विरुध्द ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है कि जिले के पांचो राजस्व अनुविभाग-कांकेर, चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ एंव पखांजूर में 175 पटवारी पदस्थ है, जिसमे से 155 पटवारी हड़ताल पर हैं। इन सभी 155 हड़तालरत पटवारियों को सेवा से व्यवधान (ब्रेक इन सर्विस) की प्रस्तावित कार्यवाही के संबंध में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था। पटवारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे है। विशेष रूप से डिजिटल क्रॉप सर्वे, गिरदावरी, एग्रीस्टैक पंजीयन, फसल सत्यापन, धान खरीदी से संबंधित किसानों के अभिलेखों का सत्यापन नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन तथा आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों से संबंधित जांच एवं प्रतिवेदन के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इससे किसानों एवं आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड रहा है। आगामी धान खरीदी के दृष्टिगत गिरदावरी, एग्रीस्टैक एवं किसानों के भूमि तथा फसल संबंधी अभिलेखों का समय-सीमा में सत्यापन अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे समय में पटवारियों की लगातार अनुपस्थिति से राजस्व विभाग के कार्यों के निष्पादन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इन पटवारियों के विरूद्ध सेवा में व्यवधान (ब्रेक इन सर्विस) की प्रस्तावित कार्रवाई के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने एवं संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर उनके विरूद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। बताया गया कि इस अवधि में कांकेर अनुविभाग के अंतर्गत नरहरपुर तहसील के एक  पटवारी को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *