किसानों के हित में विष्णु सरकार का बड़ा फैसला, कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता राशि

किसानों के हित में विष्णु सरकार का बड़ा फैसला, कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता राशि

कोरबा । किसानों की मेहनत को सम्मान, उनकी उपज का उचित मूल्य और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 
इसी संकल्प को साकार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस निर्णय से अब उन किसानों को भी कृषक उन्नति योजना का पूरा लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल से कम धान का विक्रय करते हैं। ऐसे पात्र किसानों को निर्धारित मात्रा और उनके द्वारा बेचे गए धान के अंतर की राशि भी प्रदान की जाएगी। इस तरह प्रत्येक पात्र किसान को प्रति एकड़ ₹13,839 की पूरी आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी मेहनत को पूरा सम्मान मिलेगा।
 रबा जिले के रूमगढ़ा निवासी कृषक विजय सिंह कंवर, पिता विशोक सिंह कंवर भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस किसान हितैषी निर्णय से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला किसानों के हित में एक सराहनीय पहल है। इससे कम धान का विक्रय करने वाले किसानों को भी योजना का पूरा लाभ मिल सकेगा और उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार किसानों की बेहतरी के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। धान खरीदी से लेकर कृषक उन्नति योजना के माध्यम से दी जा रही आर्थिक सहायता तक, सरकार की योजनाएं किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विजय सिंह कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इन किसान हितैषी पहलों से किसानों में खुशहाली और समृद्धि का नया विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *