सांभर में कीड़ा मिलने के मामले में मुरली होटल का लाइसेंस दो दिन के लिए निलंबित

सांभर में कीड़ा मिलने के मामले में मुरली होटल का लाइसेंस दो दिन के लिए निलंबित

निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन सहित कई कमियां मिलीं; नमूना जांच के लिए भेजा गया 
कोरबा । मीडिया में प्रसारित वीडियो के आधार पर सांभर में कीड़ा मिलने की घटना की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास कुमार भगत ने आज कटघोरा स्थित मुरली होटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांभर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार होटल में मिठाई, नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाने की प्रक्रिया अत्यंत अस्वच्छ और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में संचालित पाई गई। खाद्य पदार्थों को उठाने-धरने वाले कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया था। फर्श और दीवारों पर तेल के कारण चिकनाई पाई गई। कर्मचारियों द्वारा हाथों को संक्रमणरहित किए बिना तथा काम के दौरान एप्रन और दस्तानों का उपयोग किए बिना खाद्य पदार्थों का काम किया जा रहा था। बर्तन धोने के स्थान पर जूते बिखरे मिले और कूड़ेदान बिना ढक्कन के खुले पाए गए।
इन कमियों को खाद्य कारोबार के लिए जारी अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन और रजिस्ट्रेशन) विनियम, 2011 की अनुसूची-4 के तहत मुरली होटल का खाद्य लाइसेंस क्रमांक 10518011000119 तत्काल प्रभाव से 13 से 14 नवंबर 2026 तक दो दिनों के लिए निलंबित किया गया है। इस अवधि में होटल पूर्णतः बंद रहेगा।
इसी प्रकार, कटघोरा स्थित शारदा स्वीट्स में अस्वच्छ परिस्थितियां पाए जाने पर उसका लाइसेंस भी पांच दिनों के लिए निलंबित किया गया है। खाद्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन | Advertisement
Kalda Plastic Cosmetic and Multispeciality Hospital, Raipur — Cancer Screening, Chemotherapy, Immunotherapy, Targeted Therapy, Hormone Therapy, Radiation Therapy and Cancer Surgery. Contact: 9872143060, 8871003060.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *