बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ की गई काम्बिंग गश्त,काम्बिंग  गश्त के दौरान 24 स्थायी एवं 40 फरार वारिण्टयों को किया गया गिरफ्तार

बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ की गई काम्बिंग गश्त,काम्बिंग  गश्त के दौरान 24 स्थायी एवं 40 फरार वारिण्टयों को किया गया गिरफ्तार


दुर्ग : दिनांक 07.01.2026 को शहरी क्षेत्र के सभी थाना चौकी क्षेत्रों में रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 04.00 बजे तक काम्बिंग कराई। कौमिंग गश्त के दौरान 24 स्थायी वारण्ट जिसमें दुर्ग, सुपेला से 5-5, जामुल से 4, मोहन नगर, भिलाई नगर से 3-3, भिलाई भट्टी, नेवई, वैशाली नगर एवं कुम्हारी से 01-01 वारण्ट की तामीली की गई, इसी प्रकार सुपेला से 06, पद्मनाभपुर, नेवई से 4-4, दुर्ग, पुलगांव, भिलाई नगर, स्मृतिनगर, खुर्सीपार एवं कुम्हारी से 3-3, मोहन नगर, भिलाई भट्टी, वैशाली नगर एवं पुरानी भिलाई से 2-2 कुल 40 गिरफ्तारी वारण्टों की तामीली की जाकर वारिण्टयों को जेल दाखिल किया गया है।



काम्बिंग गश्त के दौरान ही 102 गुण्डा बदमाशों, 39 निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर उन्हें मौके पर अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु आवश्यक समझाईश दी गई।
रात्रि में अनावश्यक घूमने वालें 60 संदिग्धों से बारीकी से पूछताछ कर उनके पहचान प्राप्त कर समझाईश दिया गया ।

काम्बिंग गश्त थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में उनके थाना चौकी के बल के साथ किया गया इसकी मानिटरिंग राजपत्रित अधिकारियों व्दारा की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *