Raipur News: नगर पालिक निगम रायपुर ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश और जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 के नगर निवेश विभाग ने रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 अंतर्गत पुरैना क्षेत्र में बिना अनुमति बनाए जा रहे तीन अवैध निर्माणों को JCB मशीन की मदद से तोड़ दिया।
बिना अनुमति हो रहा था निर्माण
नगर निवेश विभाग को सूचना मिली थी कि पुरैना क्षेत्र में लगभग तीन अलग-अलग स्थानों पर करीब 1-1 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्माण कार्य बिना किसी वैधानिक अनुमति के किया जा रहा है। जांच में निर्माण को अवैध पाए जाने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता योगेश यदु, उप अभियंता अजय श्रीवास्तव सहित नगर निवेश विभाग के अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में अभियान के रूप में की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन अवैध ढांचों को JCB मशीन से ध्वस्त किया।
अवैध निर्माणों पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर निवेश विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Posted inUncategorized
