राजिम कुंभ कल्प 2026: धर्म, आस्था और संस्कृति का त्रिवेणी संगम

राजिम कुंभ कल्प 2026: धर्म, आस्था और संस्कृति का त्रिवेणी संगम

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी राजिम कुंभ कल्प नया मेला स्थल चौबे बांधा राजिम में होगा। राजिम कुंभ (कल्प) 1 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर 1 फरवरी को कुंभ कल्प का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रनवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष इन्द्राणी साहू, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष राजेन्द्र धनराज सूर्यवंशी, नगर पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष लिलेश सुरेश साहू, नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष रूप नारायण साहू एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में होगा।

शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज, शंकराचार्य आश्रम रायपुर, राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज, स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज, आचार्य स्वामी राकेश जी महाराज, आर्य समाज प्रमुख छत्तीसगढ़, संत कौशलेन्द्र रामजी महाराज, अध्यक्ष राम नाम संत समाज, सारंगढ़, बालयोगेश्वर बालयोगी रामबालक दास जी महाराज, पटेश्वर धाम बालोद, महंत सर्वेश्वर दास जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति, संत परमात्मानन्द जी महाराज, गोरखपुर धाम पेंड्रा, मध्यप्रदेश, संत गोकुल गिरि जी महाराज, लोमस ऋषि आश्रम राजिम, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी नारायण भाई, प्रजापिता ब्रहमकुमारी हेमा बहन, राजिम, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज, चक्रमहामेरुपीठम मुंगेली, महंत नरेन्द्र दास जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री निर्मोही अखाड़ा, स्वामी विराम देवाचार्य जी महाराज, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती जी महाराज जबलपुर, मध्यप्रदेश, महंत उमेशानंद गिरी जी महाराज, सिद्धिविनायक आश्रम राजिम, संत विचार साहेब जी महाराज, कबीर संस्थान गोबरा नवापारा, रायपुर, स्वामी राजेश्वरानन्द जी महाराज, सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर, संत युधिष्ठिर लाल जी महाराज, शदाणी दरबार रायपुर, महंत बी.आर. जोशी, सतनाम पंथ, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी पुष्पा बहन, नवापारा गरियाबंद सहित सम्माननीय संत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
राजिम कुंभ कल्प में प्रतिदिन शाम 6:30 बजे महानदी आरती का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 बजे से एवं संध्या 7 बजे से कार्यक्रम स्थल मुख्य मंच, नया मेला स्थल चौबे बांधा राजिम में होगा। इसी तरह 9 से 11 फरवरी 2026 को संत गुरूशरण जी महाराज (पण्डोखर सरकार) का संत समागम स्थल त्रिवेणी संगम राजिम में सत्संग दरबार आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक सत्संग दरबार का आयोजन किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *