मुंबई। इस हफ़्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX गोल्ड फरवरी वायदा 9% नीचे आ गया, जबकि MCX चांदी मार्च वायदा 25% गिरा। फिलहाल सोने का वायदा 1,49,075 रुपये और चांदी का वायदा 2,91,922 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
IBJA के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,65,795 रुपये थी।
गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती और बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग प्रमुख कारण रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने केविन वॉर्श को अगले फेडरल रिज़र्व चेयर के लिए नामित किया, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और निवेशकों ने सोने-चांदी से बिकवाली शुरू कर दी।
एनालिस्ट्स ने कहा कि यह गिरावट स्ट्रक्चरल बेयर मार्केट का संकेत नहीं, बल्कि हेल्दी रीसेट का हिस्सा थी।
हालांकि, स्ट्रक्चरल सप्लाई की कमी, इंडस्ट्रियल डिमांड और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी लंबे समय के लिए कीमती धातुओं का बुलिश आउटलुक बनाए रखती है। चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड मजबूत है और गिरावट नए खरीदारी के अवसर पैदा कर सकती है, जिससे चांदी 3,40,000 से 3,50,000 रुपये के स्तर तक पहुंचने की संभावना है।

