टायर प्लांट में ब्लास्ट… 8 मजदूरों की हालत बेहद गम्भीर, 9 महीने की मासूम भी जख्मी

टायर प्लांट में ब्लास्ट… 8 मजदूरों की हालत बेहद गम्भीर, 9 महीने की मासूम भी जख्मी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों में एक 9 महीने की मासूम भी शामिल है। घटना खरसिया थाना इलाके के चोड़हा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास काम कर रहे लोग आग और गर्म गैस की चपेट में आ गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कई मरीज 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं, सभी की हालत गम्भीर बताई जा रही है। प्लांट में पुराने टायरों को गलाने (रिसाइक्लिंग प्रक्रिया) का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक दबाव बढ़ने या तकनीकी गड़बड़ी की वजह से जोरदार विस्फोट हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्लांट को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्लांट में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी जांच की जा रही है।
सीएमएचओ अनिल कुमार जगत का कहना है, खरसिया के चोड़हा के पास टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। जिससे फैक्ट्री में आग लग गई और 8 मजदूर झुलस गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायलों के नाम
इंद्रजीत खड़िया, इंद्रवद (19) राजघट्टा, रायगढ़, प्रिया, उदासीन, खरसिया, रायगढ़, साहेब राम (40), राजघट्टा, रायगढ़, भूमि (9 माह), उदासीन की बेटी, शिव (28) साहेब राम का बेटा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *