सुयश पांडे बने सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ शासन के उप महाधिवक्ता

सुयश पांडे बने सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ शासन के उप महाधिवक्ता

दुर्ग । भिलाई निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सुयश पांडे को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में उप महाधिवक्ता (डिप्टी एडवोकेट जनरल) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वे अब देश की सर्वोच्च न्यायालय में छत्तीसगढ़ शासन का पक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भिलाई बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष और गर्व का माहौल है। सुयश पांडे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, दुर्ग से प्राप्त की और विधि की शिक्षा हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर से पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) सहित विभिन्न विधिक मंचों पर सक्रिय रूप से विधि अभ्यास किया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने एक प्रतिष्ठित लॉ फर्म से की, तत्पश्चात भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के साथ एसोसिएट एडवोकेट के रूप में कार्य किया। वर्तमान में वे ट्रस्ट लॉ एडवोकेट्स एंड सॉलिसिटर्स से जुड़े हुए हैं और पिछले चार वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के पैनल अधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने शासन से संबद्ध कई निगमों एवं संस्थानों का न्यायालयों में प्रतिनिधित्व किया है। सुयश पांडे जी-20 इंडिया 2023 के अंतर्गत आयोजित यूथ-20 (Y20) में ट्रैक चेयर की भूमिका निभा चुके हैं तथा रूस में आयोजित विश्व युवा सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। वे डॉ. राजेश पांडे, पूर्व क्षेत्रीय अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग, दुर्ग संभाग एवं प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई के सुपुत्र हैं। उनकी नियुक्ति को प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *