पंचायत सचिवों पर गिरी गाज; 16 सचिवों का कटेगा वेतन, CEO ने दिए निर्देश

पंचायत सचिवों पर गिरी गाज; 16 सचिवों का कटेगा वेतन, CEO ने दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग जिला पंचायत में सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ने बैठक से नदारद रहने और काम में लापरवाही बरतने वाले 16 पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

16 पंचायत सचिवों का कटेगा वेतन
जिला पंचायत के मीटिंग रूम में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान धमधा ब्लॉक के 16 ग्राम पंचायत सचिव बिना किसी सूचना के बैठक से गायब मिले। इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए CEO ने इन सभी सचिवों की फरवरी 2026 की सैलरी से एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। इसके साथ ही दो अन्य सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

योजनाओं की प्रगति पर सख्त तेवर
बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। CEO ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्राम संपदा ऐप, समर्थ पोर्टल, और अटल डिजिटल सेवा केंद्र की प्रगति जांची। विशेष रूप से महतारी योजना के तहत भुगतान प्रक्रिया और स्वच्छ भारत मिशन के पेंडिंग कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *