अवैध रूप से भंडारित बीज जब्त कर मां महामाया कोल्ड स्टोरेज को कारण बताओ नोटिस जारी

अवैध रूप से भंडारित बीज जब्त कर मां महामाया कोल्ड स्टोरेज को कारण बताओ नोटिस जारी

अंबिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं उप संचालक कृषि के निर्देशन में बीज निरीक्षक सोहन लाल भगत एवं टीम के द्वारा मंगलवार को दरिमा मोड़ स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज में विभिन्न कंपनियों के मक्का, धान एवं सरसों बीज अवैध रूप से भंडारित पाए गए।

कोल्ड स्टोरेज के संचालक द्वारा बताया गया कि उक्त बीज कंपनियों एवं दुकानदारों द्वारा भण्डारण किया गया है। भंडारित बीजों में कुछ बीज एक्सपायरी पाए गए थे, जिनका आगामी खरीफ में कृषकों को वितरण ना हो इसलिए अवैध रूप से भंडारित समस्त बीज को जब्त कर अभीरक्षा हेतु संबंधित कोल्ड स्टोरेज के संचालक रुपेश अग्रवाल के सुपुर्द किया गया। कोल्ड स्टोरेज के संचालक को नोटिस जारी कर भण्डारित बीज किस कंपनी एवं किस व्यवसायी का है इसकी जानकारी मांगी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *