अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत 01 अप्रैल 2026 को सरगुजा जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों में 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। शासकीय उ.मा. विद्यालय लुण्ड्रा केंद्र क्रमांक 1217 का संयुक्त संचालक संजय गुप्ता द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परीक्षा केंन्द्र क्रमांक 1201 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर का जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होना पाया गया। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 1635 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1547 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 88 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

Posted inChhattisgarh News
