छह सत्रों में बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिली सांगठनिक-तकनीकी जानकारी

छह सत्रों में बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिली सांगठनिक-तकनीकी जानकारी

रायपुर। जवाहर नगर मंडल (जिला रायपुर) द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान – 2026’ का 4 अप्रैल को समता कॉलोनी स्थित रामनाथ भीमसेन भवन में शुभारंभ हुआ। मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक और सांगठनिक रूप से सुदृढ़ करने की मुहिम शुरू की गई है।
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल
इस प्रशिक्षण शिविर की विशेष बात यह रही कि पूरे आयोजन के दौरान प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहा। आयोजन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया, जो कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करता है। साथ ही, भारतीय संस्कृति और स्थानीयता को बढ़ावा देते हुए अतिथि वक्ताओं का स्वागत स्थानीय उत्पादकों द्वारा निर्मित ‘तुलसी की माला’ पहना कर किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ सुबह 10:00 बजे हुआ। प्रशिक्षण में पहुंचे सभी प्रशिक्षार्थियों का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और प्रदेश व जिला मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण (झंडा वंदन) कर शिविर की शुरुआत की। मंच का संचालन अश्वनी विश्वकर्मा ने किया।
मुख्य वक्ता विधायक पुरंदर मिश्रा ने सर्वप्रथम प्रशिक्षण स्थल पर लगी विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों, जवाहर नगर मंडल के सेवा कार्यों और महापुरुषों के जीवन चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। तत्पश्चात, विधायक जी एवं मंचासीन अतिथियों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विधायक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्र की भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और प्रशिक्षण वह माध्यम है जिससे हम सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचा सकते हैं।”
6 सत्रों में विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी:
प्रथम सत्र (प्रशिक्षण की उपादेयता एवं इतिहास): वक्ता गुंजन प्रजापति, पुरंदर मिश्र (विधायक), रमेश सिंह ठाकुर एवं गुंजन प्रजापति। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल ने की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *