रायपुर। जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में विश्व नवकार दिवस 9 अप्रैल को प्रातः 8.30 बजे से नवकार महामंत्र का जाप किया जावेगा। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि विश्व में युद्ध की आग भड़की हुई है ऐसे समय में नवकार महामंत्र के नव पदों के उच्चारण की ध्वनि तरंगों से विश्व शांति, अहिंसा, जीव दया के वातावरण का निर्माण होगा। भयावह युद्ध, हिंसा के वातावरण में विश्व नवकार दिवस पर नवकार महामंत्र का जाप अहिंसा व शांति का संदेश देगा। उन्होंने पूरे भैरव सोसायटी, दावड़ा, वालफोर्ड , जैनम, आम्रपाली व आसपास के सभी जैन भाई बहनों से आग्रह किया है कि मंदिर में आकर अथवा अपने घरों में 8 . 30 बजे से नवकार महामंत्र का उच्चारण पूर्वक जाप करें। ध्वजा महोत्सव के अवसर पर मूक पशु पक्षियों की सेवा व मानव सेवा के प्रकल्प हो रहे हैं, ट्रस्टी नीलेश गोलछा व टीकम जैन ने बताया कि प्रवर्तिनी निपुणा श्रीजी की सुशिष्या स्नेहयशा श्रीजी की निश्रा में सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिन कुशल सूरि जैन दादाबाड़ी का नवम ध्वजा महोत्सव 12 अप्रैल को होगा। 9 से 11 अप्रैल महिलाओं व बच्चों का तीन दिवसीय जैन धार्मिक शिक्षण शिविर आयोजित किया गया है । इस अवसर पर विनय मित्र मण्डल के सहयोग से जयपुर पैर वितरण किया जावेगा।
अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने कहा कि अहिंसा सेवा करुणा ही जैन धर्म का मूलमंत्र है । भगवान महावीर स्वामी के जियो और जीने दो उपदेश पर चलकर ही विश्वशांति सम्भव है ।

Posted inChhattisgarh News
